इंदौर में आईटीएफ एमटी 700 वर्ल्ड टेनिस पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित आईटीएफ एमटी 700 वर्ल्ड टेनिस पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टेनिस खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल महाजन, मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल धुपर एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

देश की सबसे बड़ी मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ एमटी 700 वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर का आयोजन मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा इन्दौर टेनिस क्लब में 4 से 10 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन द्वारा अधिकृत है। प्रतियोगिता में देश के सभी टॉप रैंकिंग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 202 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। जिसमें 180 पुरुष व 22 महिलाएं भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में 30 वर्ष आयु वर्ग से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग तक के टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button