रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दीपक बैज व अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए मतदान की अपील की है। इस सीट पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। युवा नेता आकाश शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं, वहीं रायपुर से सांसद रहे सुनील सोनी बीजेपी के प्रत्याशी है। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा बीजेपी का अभेद किला रहा है। यहां से वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक रह चुके हैं।



