राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू

राजस्थान की सातों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दलों ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी। उधर, लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत में गिरावट के कारण इसे फिर ऊपर लाना चुनावी मशीनरी के लिए चुनौती बना हुआ है, वहीं अब मतदाताओं की बारी है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के अधिकारियों से मतदान की तैयारियों की जानकारी ली। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1915 में से 1170 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है, पहले इनकी संख्या 1120 मानी गई थी। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button