जम्मू-कश्मीर में कुलगाम में सुरक्षाबल-आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर से शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर यारीपोरा के बाडीमर्ग में चल रहा है। यहां 2-3 आतंकी छिपे होने की संभावना है।
अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है। इलाके में देर रात लाइट लगाई गई, जिससे उजाला बना रहे और आतंकी अंधेरे का फायदा उठा भाग न सकें।
नवंबर महीने में कश्मीर घाटी का यह 9वां एनकाउंटर है।



