दिल्ली में वायु प्रदूषण का बहुत ही बुरा हाल

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का बहुत ही बुरा हाल है। राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार छठे दिन भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्लीवाले जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। सरकार की तमाम कोशिश के बावजूद दिल्ली में वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को सुबह 7 बजे तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI 349 दर्ज किया गया। CPCB के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कई जगह AQI अलीपुर में 351, बुराड़ी क्रॉसिंग में 351, DTU में 377, ITO में 328 दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली सरकार को वाहनों पर काम करना चाहिए। मौजूदा परिवहन को ईवी कारों में बदलने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा सरकार को पराली जलाने के लिए बेहतर तकनीक भी सीखना होगा।यह लगातार छठा दिन है जब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button