गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु के लिए 944.80 करोड़ रुपये की सहायता की मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने चक्रवात ‘फेंगल’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में तमिलनाडु को 944.80 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है। MHA ने आज यानी शुक्रवार, 06 दिसंबर को एक बयान में इस बात का ऐलान किया। बता दें कि MHA की ओर से यह घोषणा 30 नवंबर को तमिलनाडु में चक्रवात ‘फेंगल’ के आने के कुछ दिनों बाद की गई है।



