मौसम अपडेट

जम्मू के 2 और कश्मीर के 9 जिलों में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। जोजिला में सबसे ज्यादा ठंड है, जहां तापमान -19° डिग्री तक पहुंच गया है।मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। बढ़ते कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे ने 77 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी है। इसमें 36 ट्रेनें दिल्ली डिवीजन की हैं।मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 8-9 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा समेत 17 राज्यों में कोहरा छाएगा। इससे मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ेगी।