कश्मीर घाटी में बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी

कश्मीर घाटी में बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ है। सुबह से ही श्रीनगर-लेह राजमार्ग के जोजिला दर्रे पर ताजा बर्फबारी हो रही है। ऐसे में हाईवे दिन भर के लिए बंद कर दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 6 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज हुआ है। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5, कटरा में 5.9, बटोटे में 1.5, बनिहाल में शून्य से 2.1 और भद्रवाह में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया है।



