राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में शीतलहर

दिल्ली में गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 6 डिग्री कम है। 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने इस मौसम के न्यूनतम तापमान का अनुभव किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि अगर ज़रूरी न हो तो वे अपने घरों में ही रहें। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद हुआ है। आईएमडी के अनुसार, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी शीतलहर का प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button