मुंबई बोट हादसे में 101 को बचाया गया, 13 लोगों की मौत

मुंबई में बुधवार को एक निजी बोट के पलटने से भीषण हादसा हो गया। गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट दोपहर करीब 4 बजे अरब सागर में पलट गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है। जिनमें 10 नागरिक और 3 नौसेना कर्मी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है।महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आज दोपहर करीब 3.55 बजे नौसेना की एक स्पीड बोट नीलकमल नाम के यात्री नाव से टकरा गई। इस हादसे में 101 लोगों को बचाया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख दिए जाएंगे।



