इस्तीफे की मांग पर Amit Shah ने खरगे जी को दिया यह जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अंबेडकर से जुड़े अपने बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी। अमित शाह ने कहा कि खरगे जी मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं, इनको आनंद होता है तो शायद मैं दे भी दूं। मगर इससे इनकी समस्या का अंत नहीं है। अभी पंद्रह साल तक कम से कम उनको वहीं जगह बैठना है, जहां वो बैठे हैं। खरगे साहब मेरे इस्तीफे से आपकी दाल नहीं गलने वाली है। अमित शाह ने कहा कि खरगे जी आपका तो दायित्व बनता है क्योंकि आप उस वर्ग से आते हो जिस वर्ग के लिए बाबासाहेब अंबेडकर जी ने पूरा जीवन समर्पित किया। आपको कांग्रेस के इस कुत्सित प्रयास में समर्थन नहीं करना चाहिए था। आप भी राहुल गांधी के दबाव में इसमें शामिल हुए हो। अमित शाह ने कहा कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो दलों, वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। लेकिन एक बात समान होती है कि बात तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कल से कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं।



