मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहा। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्फ जम गई है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ शीत लहर चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसत विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों तक सर्दी और तेज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button