जयपुर टैंकर ब्लास्ट : पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट

जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद गैस से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। इससे दर्जनों गाड़ियों में आग लग गई। वहीं, 150 से ज्यादा लोग झुलस गए। जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 लोगों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर में भरा केमिकल 200 से 300 मीटर दूर तक फैल गया। जहां-जहां केमिकल गिरा वहा आग लग गई। कई गाड़ियां ऐसी थीं जिसमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button