मौसम अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बड़ गई है। ठंड के प्रकोप के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग  के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड और शीतलहर से तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में शीतलहर तो कई राज्यों कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button