मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही अन्य का राज्यों में अलर्ट जारी किया है। उनमे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों में पहले से पड़ रही ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और शीतलहर  दोनों का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने कहा कि इस बारिश से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा जैसे क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आएगी और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलेगी।तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में हाल ही में भारी बारिश हुई है। ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है।हिमाचल प्रदेश में 23, 24 और 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button