स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर AAP पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि अस्पतालों की हालत इतनी खराब है कि लोग इलाज और दवा के बिना मर रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में मालीवाल ने कहा, “दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत खराब है। लोग इलाज और दवा के बिना मर रहे हैं। फर्जी गारंटी कार्ड बांटकर जनता से झूठ बोला जा रहा है। मैं दिल्ली के दो और सरकारी अस्पतालों की हालत देखकर वापस आई हूं। आज मैं फर्जी स्वास्थ्य क्रांति का पर्दाफाश करूंगी।
ये है दिल्ली का World Class Health Model ‼️
कैंसर के मरीज़ कड़ाके की ठंड में सड़क पर इलाज के इंतज़ार में तड़प रहे हैं।
घंटों-घंटों की लाइनें लगी हैं, गेट खुलते ही भगदड़ मच जाती है। काउंटर पर पहुँचते हैं तो पता लगता है दवाई ही नहीं है।
कैंसर मरीज़ों को भी महीनों बाद की टेस्ट… pic.twitter.com/RgxCQE3CjO
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 24, 2024



