राजभवन में मनाया गया सुशासन दिवस

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को सुशासन शपथ का निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश भी दिए। राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसम्बर की जयंती के परिप्रेक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया गया। 

राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उचित मानदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने और प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button