दिल्ली चुनाओ से पहले अरविंद केजरीवाल का दावा, मुख्यमंत्री आतिशी जल्द होंगी गिरफ्तार

केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के बीच बैठक हुई थी और उन्हें सीएम आतिशी के खिलाफ कोई भी झूठा मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है…” “पिछले दस सालों में, भाजपा ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। वे केवल केजरीवाल की आलोचना और गाली देकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने किए गए कामों के आधार पर एक सकारात्मक अभियान चलाया है… हमने महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की योजना की घोषणा की है। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा, दिल्ली कैबिनेट ने पहले ही 1000 रुपये के भत्ते को मंजूरी दे दी है और एक अधिसूचना जारी की गई है”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button