मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में 12 लाख भू-अधिकार पत्रों का वितरण कर लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। शुक्रवार 27 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर सिवनी जिले को विकास कार्यों की अनेक सौगातें देंगे।  कार्यक्रम में 95.616 करोड़ रूपये लागत के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 43.92 करोड़ रूपये लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button