मौसम अपडेट

देशभर में अलग-अलग राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। दिल्ली-NCR सहित पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। IMD के अनुसार दिल्ली में अलगे तीन दिन तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस वीकेंड अच्छी बारिश के संकेत भी दिखाई दे रहे है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आइए देखते है देश में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।अगले 48 घंटों में राजस्थान में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। इसके असर से तापमान में भी तेज गिरावट आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। UP में घने कोहरे के चलते लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, अमेठी और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बलिया, बहराइच, चुर्क, सोनभद्र और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम काफी सर्द हो गया है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में स्मॉग और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button