मौसम अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में तो ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। IMD की तरफ से दिल्ली में शनिवार को बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का यह आलम पूरे जनवरी रह सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिनभर का मौसम कैसा रहने वाला है।दिल्ली में आज अधिकांश जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं कुछ जगहों पर घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। 11 जनवरी को हल्की बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button