मौसम अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR में मंगलवार की शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तपामन में कमी आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 11 से घटकर 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से घटकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। अमृतसर में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ और लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।यूपी-बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button