मौसम अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में देर रात तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई।मौसम विभाग  के पूर्वानुमान के अनुसार आज  को सुबह हल्का कोहरा रहने के आसार है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आज सुबह मध्यम कोहरा रहने वाला है। साथ ही बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इन चार दिनों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button