फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

भारत और चीन के बीच इन्हीं गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दोनों देश सैद्धांतिक तौर सीधी फ्लाइट शुरू करने को लेकर सहमत हो गए हैं। चीन में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के उप विदेश मंत्री सुन वीडोंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कई बड़े फैसले लिए गए। भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक इस बैठक में सहमति बनी है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुरू होने से पहले इससे जुड़े मैकेनिज्म पर चर्चा भी होगी। डोकलाम विवाद के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button