दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है। दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बार 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्तम अजमा रहे हैं।