स्टॉक मार्केट अपडेट

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 200 अंक की गिरावट है, यह 77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 50 अंक नीचे 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है। इंडेक्स में मेटल में 1.35%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54% और ऑटो में 0.32% की मामूली तेजी है। वहीं, FMCG में 1.45%, मीडिया में 1.36%, निफ्टी बैंक में 0.49% में सबसे ज्यादा गिरावट है।



