AAP की हार के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आतिशी ने आज को सुबह करीब 11 बजे राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी ने पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद CM पद का कार्यभार संभाला था। वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थी।



