शेयर बाज़ार अपडेट

आज भारतीय शेयर बाज़ार में सुस्त शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 23,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है।