राज्यसभा में वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट पेश हुई

संसद में आज वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस 600 पन्नों की रिपोर्ट को सबसे पहले राज्यसभा में पेश किया गया, जहां इसके तुरंत बाद हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई। इस रिपोर्ट को भाजपा सांसद संजय जायसवाल और संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के द्वारा किया गया।समिति की रिपोर्ट पहले ही 30 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जा चुकी थी और आज इसे लोकसभा में भी प्रस्तुत किया जाना था। लेकिन, जैसे ही रिपोर्ट पेश की गई, विपक्षी सांसदों ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके परिणामस्वरूप लोकसभा की कार्यवाही को भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button