देश में मौसम का हाल

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी है। पहलगाम में तापमान -4 डिग्री, गुलमर्ग में -7, सोनमर्ग में पारा -6 डिग्री तक पहुंच गया है। लद्दाख के द्रास में पारा -17.3 डिग्री है।
मध्य प्रदेश में 12 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे रात का तापमान 7 डिग्री और दिन में पारा 23 डिग्री तक आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में ठंड बढ़ी है।
राजस्थान में फरवरी का पहला पखवाड़ा ही तपने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 31 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने लगा है।हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन से चल रही जमीनी हवाओं के कारण हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा रही है।



