नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में घर-घर किया गया निःशुल्क गंगाजल का वितरण

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल उन्होंने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क से प्रारंभ हुआ, जहां मंत्री श्री सारंग ने गंगाजल वितरण हेतु विशेष रूप से तैयार रथों का पूजन-अर्चन कर रवाना किया।
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 69 के अशोका गार्डन, वार्ड 37 में द्वारका नगर एवं वार्ड 76 में पहुंचे और नागरिकों के घर-घर जाकर पवित्र गंगाजल वितरित किया। इस अभियान के अंतर्गत नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में घर-घर गंगाजल वितरण किया गया, ताकि जो श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके, वे भी इस पवित्र जल का लाभ उठा सकें।


