रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।