दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट के सदस्य यमुना आरती में हुए शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ली और यहां यमुना के तट पर शाम की आरती में शामिल हुईं। वासुदेव घाट पर उनके साथ नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए।दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने यमुना नदी की सफाई का काम शुरू किया था और 16 फरवरी को नदी में कचरा निकालने वाली मशीनें, खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी वाहन उतारे गए थे। इसके अलावा वासुदेव घाट पर शाम की आरती भी शुरू हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button