स्टॉक मार्केट अपडेट

सेंसेक्स आज 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,740 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.09% की गिरावट है।