प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के दो दिवसीय दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना हो चुके हैं और एमपी के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम आ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी हवाई यात्रा कर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। यहां से वे सीधे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। वे 23 फरवरी रविवार से मध्य प्रदेश  के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसकी तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। दोपहर 1 बजे कैंसर अस्पताल की नींव रखने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे राजभवन पहुंचेंगे।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के जन-जन को निमंत्रण दिया है। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक इस आयोजन में 80 से 1 लाख लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। 3 लाख स्क्वायर फीट एरिया में पांडाल लगाया गया है। पानी और भोजन की 24 घंटे सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button