महाकुंभ का अंतिम महास्नान आज

महाशिवरात्रि पर बुधवार को महाकुंभ में अंतिम स्नान के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। संगम में 13 जनवरी से अब तक 44 दिन में 64.33 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब 3 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान की संभावना है। इसके साथ ही इस बार महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वालों का आंकड़ा 67 करोड़ को पार कर जाएगा। मेला प्रशासन महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर अलर्ट मोड में है। संगम नोज पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में लोगों को अन्य घाटों पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मेला क्षेत्र में सभी गाडियों का प्रवेश रोक दिया गया है।



