स्टॉक मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 73,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,000 के स्तर पर है।
सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 800 अंकों की गिरावट आई है। सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं।
निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.50% गिरकर कारोबार कर रहा है। मीडिया इंडेक्स में भी करीब इतनी ही गिरावट है। हालांकि ऑटो और आईटी इंडेक्स 0.50% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।