स्टॉक मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, यह 22,000 के करीब कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने का निचला स्तर है। 4 जून 2024 को सेंसेक्स 72,079 के स्तर पर था।
आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54% नीचे है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 1.68% नीचे है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बी 1.66% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स 1.21% और मेटल 1.32% नीचे है।