शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स करीब 100 अंक ऊपर 74,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह दिन के निचले स्तर से करीब 400 अंक ऊपर है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट है। रिलायंस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में 2% तक की तेजी है।
NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल और मीडिया में 1.4% और 1% की तेजी है। जबकि प्राइवेट बैंक, FMCG और IT में मामूली गिरावट है।