स्टॉक मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 74,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी है, ये 22,650 के स्तर पर है। मेटल और एफएमसीजी शेयर्स में सबसे ज्यादा चढ़े हैं।
NSE का निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.15% चढ़ा है। FMCG और मीडिया इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। IT और रियल्टी इंडेक्स आधा फीसदी ऊपर है। ऑटो शेयर्स में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 4% चढ़ा है।