शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी है। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, जोमैटो और बजाज फाइनेंस में करीब 2% की है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है।