IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स VS मुंबई इंडियंस

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL-18 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद ने 4 और खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र ने फिफ्टी लगाईं।
चेपॉक स्टेडियम में रविवार को चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। MI से डेब्यू कर रहे विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए।चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र के अर्धशतकों की मदद से मुंबई को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद रायन रिकलटन (13) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने आउट किया।156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (दो) का विकेट गवां दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाये। नमन धीर (17), मिचेल सैंटनर (11) और ट्रेंट बोल्ट (एक) रन बनाकर आउट हुये। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में दो चौको और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 28) रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिये। नेथन एलिस और रवि अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।