मौसम अपडेट

देश में लगभग सभी राज्यों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीँ दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने और चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसका असर बीते दो दिनों में देखा गया जब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई शहरों में बादल छाए रहे और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।22 और 23 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, 22 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों और बिहार में भी ओलों के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक रुक-रुक कर मध्यम से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके कारण 22 से 24 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ यनम और रायलसीमा में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग  के मुताबिक, 21 से 23 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और जोरदार बर्फबारी की आशंका है। अगले चार से पांच दिनों तक असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button