शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,300 अंक (1.7%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 350 अंक (1.5%) की गिरावट है, यह 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है। IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इंफोसिस, TCS और HCL टेक के शेयर में 2% तक की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट है।