शेयर बाज़ार अपडेट

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 75,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 23,000 से नीचे आ गया है।
NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल इंडेक्स करीब 6% गिरे हैं। ऑटो, IT और रियल्टी इंडेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट है।