शेयर बाज़ार अपडेट

शेयर बाजार में आज, साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 3000 अंक (4%) गिरकर करीब 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 900 अंक (4.50%) की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस करीब 10% टूटे हैं। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और L&T में भी 8% की गिरावट है।
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 8% टूटा है। आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर में करीब 7% की गिरावट है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स 5% नीचे हैं।