शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में तेजीदेखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 79,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। जोमैटो, कोटक और HDFC बैंक के शेयर में 2% की तेजी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.50% गिरा है। इंफोसिस, पावर ग्रिड और बाजाज फिनसर्व में 2% तक की गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेस में रियल्टी में 2.05%, सरकारी बैंक में 1.84%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.17%, FMCG में 1.14% और मीडिया में 1.05% की तेजी है।



