शेयर बाज़ार अपडेट

लगातार तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक गिरकर 79,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट है। जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर1% नीचे है। जबकि, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर में 3% तक की तेजी है।निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है।



