शेयर मार्केट अपडेट

आज शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली । सेंसेक्स 20 अंक चढ़कर 80,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में गिरावट है, ये 20 अंक नीचे 24,300 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी है। रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.5% तक की तेजी है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर में करीब 2% की गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट है।



