शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में लाल निशान में कारोबार होता दिख रहा है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, जोमैटो, सनफार्मा, NTPC, बजाज फाइनेंस 2% तक की गिरावट है। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल और नेस्ले के शेयर में 3% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट है।